सड़क दुर्घटना में मृत होमगार्ड के आश्रित को HDFC बैंक ने दिया 30 लाख का चेक
मऊ। ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में मृत होमगार्ड जवान जयप्रकाश यादव के पुत्र अमित कुमार यादव को विभाग में नौकरी दिए जाने के बाद सोमवार को एचडीएफसी बैंक द्वारा जिलाधिकारी अरुण कुमार के माध्यम से 30 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। सितंबर-2022 में सड़क दुर्घटना में मृत हुए होमगार्ड जयप्रकाश यादव का वेतन भुगतान एचडीएफसी बैंक के सेलरी एकाउंट के माध्यम से किया जाता था। बैंक में सैलरी अकाउंट होने के कारण मिलने वाली सुविधाओं के तहत मृत होमगार्ड के आश्रितों को बिना किसी दुर्घटना बीमा के 30 लाख रुपये का चेक भुगतान बैंक द्वारा किया गया। एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक मेहरान अली खान ने कहा कि बैंक में केवल सेलरी एकाउंट होने के कारण मृत होमगार्ड के पीड़ित परिजनों को 30 लाख रुपये की मदद बैंक की गई है। यह एचडीएफसी बैंक के सैलरी अकाउंट के तहत बैंक द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के अधीन है।
इस अवसर पर कमांडेंट होमगार्ड कृष्णानंद राय, शाहिद खान आदि उपस्थित थे।

