अपना जिला

चकमार्ग पर कब्जा, नाली व भूमि से सम्बन्धित शिकायत मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पर दर्ज करायें

मऊ। चकमार्ग पर कब्जा, नाली एवं भूमि से सम्बन्धित विवादो सहित सभी शिकायते अब आम जनता सीधे फोन से मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नं. 1076 पर दर्ज करा सकती है इसकी तैयारियों के लिए जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु की अध्यक्षता में सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपना लाइन नम्बर प्रतिदिन देखें तथा शिकायतों का निस्तारण भी समय पर करें इसके लिए प्रदेश स्तर पर पाॅच सौ आपरेटरों से युक्त एक काल सेन्टर की स्थापना की गयी है। इस हेल्प लाइन में जो भी फोन जायेगा वह सीधे उस अधिकारी के लागिन पर चला जायेगा। अतः अधिकारी पुरी तरह से ध्यान दे इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता नही होनी चाहिए। यदि किसी अधिकारी द्वारा इसमंे लापरवाही की जाती है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी।
उक्त अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, डी0सी0 मनरेगा, जिला विकास अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *