समाजसेवी डा जमशेद अख्तर स्मृति द्वार का निर्माण कराया शुरू लोगो में हर्ष
मर्यादपुर। मधुबन तहसील क्षेत्र के फतहपुर निवासी, समाजसेेवी व प्रसिद्ध चिकित्सक स्व. डा. जमशेद अख्तर के स्मृति में द्वार का निर्माण क्षेत्रीय उत्तर प्रदेश सरकार के वन मंत्री दारा सिंह चौहान के विकास निधि से प्रारम्भ होने से क्षेत्रीय लोगो में हर्ष का माहौल है। डा. नासिर अली का कहना है कि डा. जमशेद अख्तर जीवन प्रर्यन्त गरीबों मजलुमों की आवाज उठाते रहे। उनकी कमी समाज को हमेशा खलेगी। मंत्री दारा सिंह चौहान ने उनके स्मृति में द्वार का कार्य प्रारम्भ करवाते हुए अमर कर दिया। इस अवसर पर न्याज अहमद ,सेराज अहमद ,सुबाष राजभर ,कृपाशंकर ,राजु गुप्ता ,हम्जा उस्मानी आदि रहे।
