विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए करें आवेदन
मऊ। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि 03 दिसम्बर, 2023 को “विश्व दिव्यांग दिवस’ के अवसर पर विभिन्न श्रेणी के “राष्ट्रीय पुरस्कार” भारत सरकार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, द्वारा दिये जायेंगे।
राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए निम्नलिखित श्रेणियां निर्धारित है जिसमें सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी / स्वनियोजित। सर्वश्रेष्ठ नियोक्ताओं तथा प्लेसमेन्ट अधिकारी या एजेंसी ।
दिव्यांग व्यक्तियों के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा संस्था। प्रेरणास्रोत ।
दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ अनुप्रयुक्त अनुसंधान या नवप्रवर्तन या उत्पादविकास। दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बाधमुक्त वातावरण के सृजन में उत्कृष्ट कार्य के लिए। पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने में सर्वश्रेष्ठ जिले के लिए। राष्ट्रीय दिव्यांग वित्त और विकास निगम की सर्वश्रेष्ठ राज्य चैनेलाइजिंग एजेंसी। सृजनशील वयस्क दिव्यांग व्यक्तियों। उत्कृष्ट सृजनशील दिव्यांग बच्चे। सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस। सर्वश्रेष्ठ सुगम्य वेबसाइट। सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी तथा आनलाईन आवेदन पत्र भारत सरकार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नई दिल्ली की वेबसाइट
www.awards.gov.in पर कराने का कष्ट करे ।
इच्छुक व्यक्ति द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु आनलाईन आवेदन पत्र समस्त प्रपत्रों के साथ जनपद स्तर पर कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कलेक्ट्रेट कैम्पस, कमरा नं0-12 मऊ में जमा किये जायेंगे तत्पश्चात् जिलाधिकारी की संस्तुति से विलम्बवत तिथि 10 अगस्त 2023 तक तक निदेशालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश लखनऊ में उपलब्ध कराये जायेंगे।


