अपना जिला

अस्वस्थ हबीबुल्लाह टांडवी से मिले व्यापारी, पूछा कुशलक्षेम

मऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल संगठन के जिला कोषाध्यक्ष हबीबुल्लाह टांडवी का स्वास्थ्य का जानकारी लेने के लिए उनके मऊ नगर के कल्याण सागर रघुनाथ पुरा स्थित निवास पर पहुंचा ।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा रामगोपाल तथा जिलामहामंत्री कन्हैया लाल जायसवाल युवा संगठन के जिलाध्यक्ष अजहर कमाल फैजी व महामंत्री महातम यादव समेत सभी ने उन्हें गुलदस्ता देकर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया ।ज्ञातव्य हो कि श्री टाडवी विगत एक वर्ष से पक्षाघात से पीड़ित होकर अस्वस्थ रहते हुए बेड पर लेटे हुए है ।लखनऊ के सहारा अस्पताल में उनकी चिकित्सा चल रही है । उनके अनुज शौकत टांडवी ने व्यापारियों को उनके स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया कि श्री टांडवी बोलने में बिल्कुल असमर्थ है ।केवल इशारे से ही जीवन चर्या चल रही है पहचानने की क्षमता ठीक होने से वे सभी व्यापारी बंधुओ से रोते हुए मिले जिससे वातावरण काफी गमगीन हो गया ।सभी पदाधिकारियों ने उन्हें ढाढस बंधाते हुए शीघ्र स्वस्थ होने के लिए भगवान से प्रार्थना किया ।इस अवसर पर मुख्य रूप से सुभाष चंद कनौजिया महातम यादव आनंद कुमार गामा यादव अभिषेक शर्मा राम केर विश्वकर्मा आनन्द कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *