बलिया के राहुल को GPAT 2023 में ऑल इंडिया में 909 रैंक
बलिया। जनपद के श्रीमती फुलेहरा स्मारक कॉलेज आफ फार्मेसी के छात्र राहुल गुप्ता ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित GPAT 2023 में ऑल इंडिया में 909 रैंक प्राप्त कर संस्थान परिवार का नाम रोशन किया। उनके इस सफलता पर लोगों ने उन्हें बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।
इस खुशी के मौके पर संस्थान के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार मौर्य छात्र को बधाई देते हुए जीवन में सफलता के रास्ते पर अग्रसर रहते हुए नए मुकाम हासिल करने के प्रति प्रेरित किया। संस्थान के प्रबंधक गोविंद नारायण सिंह द्वारा छात्र की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके नए मुकाम हासिल हासिल करने के प्रति प्रेरित किया ।
संस्थान के सभी अध्यापकों द्वारा छात्र को ढेरों शुभकामनाएं प्रदान की गई इसी तरह निरंतर उपलब्धियां हासिल करें।



