शोक संदेश

डा. अरुण चौबे व सीओ सीटी धनंजय मिश्र की चाची के निधन पर ब्राह्मण विकास परिषद ने व्यक्त किया शोक

मऊ।ब्राह्मण विकास परिषद जनपद मऊ के वरिष्ठ पदाधिकारी व चिकित्सा सेवा से सेवानिवृत्त डा. अरुण कुमार चौबे व पुलिस उपाधीक्षक नगर धनंजय कुमार मिश्र की चाची स्वर्गीया लीलावती मिश्रा के निधन पर परिषद के लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इनके निधन से समाज की क्षति हुई है जिसकी भरपाई सम्भव नहीं है।ब्राह्मण विकास परिषद जनपद मऊ के वरिष्ठ पदाधिकारी, रामवृक्ष शिक्षण संस्थान बेलौली जनपद मऊ के प्रबंधक मऊ के निज़ामुद्दीनपुरा निवासी एवं चिकित्सक सदैव हंसमुख मिलनसार और दुर्गा मंदिर निजामुद्दीनपुरा के संस्थापक सदस्य डॉ. अरुण चौबे की निधन की सूचना मिलते ही पूरा जनपद में शोक में डूब गया ।सभी समाज के लोग उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। मंगलवार को तुर्तीपार श्मशान घाट पर उनके पुत्र डॉक्टर मयंक चौबे ने मुखाग्नि दी।
ब्राह्मण विकास परिषद जनपद मऊ के पदाधिकारी डॉक्टर एससी तिवारी, राम जी उपाध्याय, ऋषिकेश पांडेय, विजय शंकर तिवारी, संजय कुमार त्रिपाठी, डॉक्टर लक्ष्मी शंकर दुबे, अमरनाथ मिश्रा, देव भास्कर तिवारी, राकेश तिवारी, मृत्युंजय तिवारी, राजेश पांडेय, डॉक्टर के एन पांडेय, डॉक्टर बी एन पांडेय, मुन्ना दुबे, शरद कुमार पांडेय, दिलीप कुमार पांडेय, संजय उपाध्याय, गुरु नारायण पांडेय, रवि शंकर राय, डॉ रघुनंदन अग्रवाल, संतोष शुक्ला , रवीकांत उपाध्याय, अशोक मिश्र, चंद्र भूषण पांडेय, विनीत पांडेय, गजेंद्र पांडेय, पंकज उपाध्याय, अरविंद मिश्र, दीनदयाल राय एवं समस्त ब्राह्मण विकास परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

 

नगर के सीओ धनंजय कुमार मिश्र की चाची का निधन

मऊ नगर के सीओ धनंजय कुमार मिश्र की पूजनीया चाची स्वर्गीया लीलावती मिश्रा उम्र 68 वर्ष का सोमवार को निधन हो गया। उनके पैतृक निवास देवरिया जनपद पर सायंकाल उनकी अंत्येष्टि वैदिक रिति रिवाज से किया गया ।
ब्राह्मण विकास परिषद जनपद मऊ दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करती है। और परिवारी जनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *