अपना जिला

माता-पिता पर बेटे का हमला, माँ की मौत, मामला बहू को मायके पंहुचाने का

मऊ। कोपागंज थाना अंतर्गत के कसारा गांव में रविवार की रात कलयुगी पुत्र दिलीप ने अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़कर वापस घर लौटा तो माता अमेरिका देवी (50) व पिता मुन्नीलाल (52) ने बहु को वापस अपने साथ लेकर नहीं लाने पर पुत्र को जमकर डाट फटकार लगाने लगे इसी बात को लेकर गुस्साए कलयुगी पुत्र ने अपने माता पिता को लाठी डंडे से मारपीट कर अधमरा कर दिया। पड़ोसियों ने दोनों को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज में भर्ती कराया। जहाँ दोनों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिससे जिला अस्पताल में पहुचते ही रास्ते में महिला की मौत हो गयी।
कोपागंज थाना अंतर्गत कसारा के राजभर बस्त्ति निवासी दिलीप अपनी पत्नी को उनके मायके छोड़कर वापस घर लौटा तो माता व पिता ने बहु को वापस अपने साथ लेकर नहीं लाने पर पुत्र को जमकर डाट फटकार लगाने लगे कि अब धान की रोपनी शुरू होने वाली है और बहु को लेकर नहीं आए। इसी बात को लेकर गुस्साए कलयुगी पुत्र ने अपने माता पिता को लाठी डंडे से मारपीट कर अधमरा कर दिया। और देखते ही देखते मृतक महिला छटपटा कर गिर गयी और बेहोश हो गयी। वही प्रौढ़ का सर बुरी तरह से फट गया और वह भी गिर गया। गांव के लोगों ने जिला अस्पताल भेजावाया जिसकी इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। सोमवार को सुबह घायल पिता थाने पहुंच पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मामले की छानबीन में कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *