खास-मेहमान

पुष्कर राय बने हिन्दू समाज पार्टी बलिया के जिला अध्यक्ष

सिकन्दरपुर/बलिया)। क्षेत्र के कठौड़ा गांव निवासी पुष्कर राय (मोनू)को हिन्दू समाज पार्टी का जिला अध्यक्ष बनाया गया।
इस अवसर पर पुष्कर राय ने कहा की हिन्दू ह्रदय सम्राट ,राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने हम पर अपनी प्यार और विश्वास करते हुए हमें आज हिन्दू समाज पार्टी बलिया जिला अध्यक्ष, पद का जो भार सौपा है, मै संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करने का काम करुंगा तथा मुझे दी गई जिम्मेदारियो को निभाने की पूरी कोशिश करूँगा तथा बलिया में संगठन को और मजबूत बनाने का हर संभव प्रयास करूँगा। कहा कि पार्टी व राष्ट्रीय अध्यक्ष की नीतियों को जन-जन तक पंहुचाना ही मेरा कर्म व धर्म होगा। उनके मनोनयन पर उनके मित्रों व शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *