अपर पुलिस महानिदेशक ने भेजा प्रशस्ति पत्र, एसपी ने किया कर्मियों को सम्मानित
मऊ ।पुलिस अधीक्षक मऊ अविनाश पाण्डेय द्वारा शुक्रवार की परेड के दौरान निम्नलिखित अधिकारीगण को, विगत नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न होने पर अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी द्वारा प्राप्त प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर निकाय समान्य निर्वाचन 2023 को शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराये जाने को लेकर ड्यूटि में लगे समस्त कर्मियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
1 . अरूण कुमार सिंह (प्रशिक्षणाधीन आइ0पी0एस0)
2 . धनन्जय कुमार मिश्र (क्षेत्राधिकारी नगर)
3 . उमाशंकर उत्तम (क्षेत्राधिकारी घोसी)
4 . अभय कुमार सिंह (क्षेत्राधिकारी मधुबन)
5 . डा. अजय विक्रम सिंह (क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद/सहायक नोडल अधिकारी चुनाव)
परेड में पीटी ड्रिल में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले आरक्षीगण को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित…
1 .आरक्षी आनन्द मौर्या (रस्सा चढ़ाई)
2 .आरक्षी आशीष कुमार यादव (400 मीटर क्रास कंन्ट्री दौड़)
3 .आरक्षी सुनिल कुमार पटेल (बीम खींचने मे)
4 .आरक्षी राजेन्द्र कुमार (दौड़)












