DIG आजमगढ़ अखिलेश कुमार IG ने CO कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
मोहम्मदाबाद गोहना /मऊ। रविवार देर सायंकाल डीआईजी आजमगढ़ आईजी अखिलेश कुमार ने मोहम्मदाबाद गोहना पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी पुलिसकर्मी एवं पुलिस उपाधीक्षक तैनात मिले, उसके बाद श्रीकुमार ने शहीद चौराहा पहुंचकर सड़क के दोनों तरफ़ पटरियों पर दुकानदारों द्वारा दुकान लगाने जिससे आए दिन रास्ते के अवरूद्ध हो जाने के कारण आए दिन जाम की समस्या लगी रहती है।इसका कारण यह है कि दुकानदारों द्वारा सामानों को फैलाकर सड़कों पर किए जाने को लेकर आईजी आग बबूला हो उठे, उन्होंने कोतवाल को सख्त निर्देश दिया कि अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को साथ लेकर शहीद चौराहा पूरी तरह से साफ एवं सुरक्षित होना चाहिए,जिससे जाम की स्थिति नहीं होगी,तत्काल इसे साफ कराएं। इसमें अगर किसी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो अच्छा नहीं होगा। उसके बाद उन्होंने कोतवाली गेट पहुंचकर सड़कों तथा पटरियों के किनारे लगाए गए दुकानदारों को भी सचेत किए।
अचानक आईजी के औचक निरीक्षण से कोतवाली में हड़कंप मचा रहा।लगभग 20 मिनट के निरीक्षण के पश्चात आजमगढ़ को रवाना हो गये।
इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक डॉ अजय विक्रम सिंह,कोतवाल संजय कुमार त्रिपाठी, चौकी प्रभारी कस्बा गंगाराम बिंद, वीरेंद्र यादव, राजीव कुमार समेत समस्त उपनिरीक्षक पुलिस एवं महिला कांस्टेबल मौजूद रही।

