अपना जिला

NCC के शिविर में NDRF के जवानों ने आपदा में बचाव के दिए टिप्स

एनसीसी कैडेट्स को एनडीआरएफ की टीम ने दिया आपदाओं से बचाने के लिए प्रशिक्षण

गोरखपुर। आपदाओं से खुद तथा दूसरों को बचाने के लिए एनडीआरएफ की टीम द्वारा एनसीसी कैडेट्स को सेमीनार लगाकर जानकारी दी गई ।आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन योजना के तहत उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में एनडीआरएफ की टीमें आपदा से बचाव एवं प्रबंधन हेतु बृहद पैमाने पर मॉक अभ्यास क्षमता निर्माण कार्यक्रम व जन जागरूकता कि अभियान चला रही है। तथा शिक्षण संस्थानों में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 154 जवाहर नवोदय विद्यालय पीपीगंज में 46 यूपी बटालियन एनसीसी की कैडेट्स के लिए विशेष आपदा प्रबंधन एवं क्षमता निर्माण प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजन किया गया।

एनडीआरएफ के प्रशिक्षित एवं अनुभवी टीम द्वारा भूकंप से बचाव ,सीपीआर, गले में फंसी बाहरी वस्तु के निकालने के तरीके शारीरिक चोटों का अस्पताल उपचार, तत्कालिक स्ट्रेचर बनाना, लिफ्टिंग और मूविंग के तरीके, एवं विभिन्न जल बचाव तकनीके जल संरक्षण तकनीकें, सड़क सुरक्षा, हीट स्ट्रोक ,दामिनी एप मौसम ऐप भूकंप ऐप इंस्टॉलेशन और प्रयोग के बारे में बताया गया इस अवसर पर रीजनल रिस्पांस सेंटर (आरआरसी) गोरखपुर से *निरीक्षक सुधीर कुमार* ने वर्तमान समय में बढ़ रही भीषण गर्मी और लू से बचाव के तरीके के बारे में भी जानकारी दी और साथ ही पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए एनसीसी के बच्चों और स्टाफ को जल संरक्षण वृक्षारोपण के लिए भी प्रेरित किया इस कार्यक्रम में एनसीसी के कैंडीडेट्स एवं एनसीसी के स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और राहत बचाव की बारीकियों को जाना । एनसीसी के
*कर्नल वीके शर्मा कमांडेंट 46 बटालियन एनसीसी*
सूबेदार मेजर अमित राणा, सूबेदार तरसेम चंद ,सूबेदार अंजनी द्विवेदी, मनोज कुमार, अशोक कुमार एवं एनसीसी के पांच सौ कैडेट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *