अपना जिला

बच्चों के कपड़े, खिलौने के विशेष शृंखला का शोरूम फ़र्स्ट क्राई मऊ में खुला

मऊ में फ़र्स्ट क्राई डाट कॉम Firstycry.com शोरूम नगर के तिरंगा तिराहा के पास गृहस्त प्लाज़ा के सामने खुला। जिसका उद्घाटन रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक राम मोहन ने फ़ीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने शोरूम मालिक को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसे शोरूम से शहर का विकास होता है और लोगों को उचित सामान के लिए दूसरे बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ता है ।
शोरूम के मालिक अरुण जायसवाल ने कहा कि एक छत के नीचे छोटे बच्चों के कपड़े से लेकर खिलौने, साइकिल, लर्निंग के समान सहित जूते, चप्पल, पर्स सहित हज़ारों आइटम उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि यह मऊ में बच्चों के उत्पाद का पहला बड़ा व ब्राण्डेड शोरूम है।
इस अवसर पर सुनील कुमार, प्रदीप सिंह, सुनील कुमार दूबे सोनू, डा. मधुकर राय, राकेश तिवारी, कल्याण सिंह, संतोष अग्रवाल, अभिषेक खण्डेलवाल, Abvp की राष्ट्रीय मंत्री साक्षी सिंह, राजा ज्योति आनंद सिंह, मधुर जायसवाल, कन्हैया जायसवाल, आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *