रचनाकार

संपूर्णानंद दुबे के भोजपुरी खंडकाव्य “पथरा से फुटल परान” का अनावरण

मऊ। पूर्वांचल साहित्य कला परिषद मऊ के तत्वावधान में नगर के हिन्दी भवन के सभागार में मुम्बई हिन्दी अकादमी के अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र से पधारे ख्यातिलब्ध कवि पवन तिवारी को रतिभान सिंह नाहर सम्मान से सम्मानित किया गया साथ ही संपूर्णानंद दुबे के भोजपुरी खंडकाव्य “पथरा से फुटल परान” का अनावरण साहित्यकार पंडित दयाशंकर तिवारी की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि एवं पुणे से पधारे विशिष्ट अतिथि आनंद सिंह, वालेदिन बेसहारा, देव मणि त्रिपाठी “अंगार” के द्वारा पुस्तक का विमोचन किया गया इस प्रासंगिक पुस्तक की प्रासंगिकता को बताते हुए संपूर्णानंद दुबे सहित श्रोताओं की आंखों में आंसू आ गए क्योंकि यह किताब गिरमिटिया मजदूरों पर केंद्रित त्रिआयामी संदर्भों पर लिखी गई है। जिसमे 12 महीने के बारे में अलग-अलग व्यथा गीत भी है।

इस कार्यक्रम के साथ ही काव्य संध्या के कार्यक्रम में बापू नंदन मिश्र, मृत्युंजय तिवारी, संपूर्णानंद दुबे, वरिष्ठ कवि जितेंद्र मिश्र “काका”, लाल बहादुर सिंह, मृत्युंजय दुबे और मुख्य अतिथियो ने काव्य सरिता का प्रवाह हिंदी भवन में बहाने का कार्य किया और अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री तिवारी ने अपने काव्य सरिता से सभी का मन मुग्ध कर दिया। आदित्य आज़मी, संतोष तिवारी, नकवी आदि लोग काव्य सरिता में डुबकी लगाते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *