बात-बात में कहासुनी, फावड़े से काटकर हत्या
मऊ। थाना सरायलखनसी क्षेत्र अंतर्गत वनदेवी इंटर कॉलेज के पीछे एक दलित व्यक्ति की फावड़े से काटकर की गयी हत्या। हत्या की खबर सुनते ही गांव मेंर हड़कम्प मच गया। लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुच गयी है। जानकारी के मुताबिक कहिनौर निवासी दुर्ग विजय राम 45 वर्ष पुत्र रामपत राम रविवार की दोपहर अपने गांव के ही किसी व्यक्ति के साथ वनदेवी के पीछे ट्यूबवेल पर गया हुआ था। उसी बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। जिस पर गुस्साए उस व्यक्ति ने दुर्ग विजय पर फावड़े से प्रहार कर दिया। जिससे व्यक्ति के सिर पर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। हत्या की खबर जैसे ही गाँव वालों को हुई तो उनमें कोहराम मच गया। लोगो ने घटना की सूचना तुरन्त पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच गयी और मामले की जाँच में जुट गयी है।

