निको ग्रुप के चेयरमैन द्वारा अनेक कार्यक्रमों का आयोजन
मऊ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विकास खण्ड मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम इटौरा चौबेपुर में महाशिवरात्रि पर्व पर निको ग्रुप के चेयरमैन व उद्योगपति बसन्त लाल साव द्वारा अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। विस्तारित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए निको ग्रुप चेयरमैन के प्रतिनिधि अजय जायसवाल ने बताया कि 11 फरवरी को शिवमंदिर प्रांगण में भगवान महादेव पर फिल्म की प्रस्तुति 12 फरवरी को अमेरिका के मनोज भार्गव द्वारा अन्वेषण किए गये उत्पाद शिवंग खाद, सौर बैटरी, इलेक्ट्रीक साइकिल, साफ पानी मशीन इत्यादि के विषय में विस्तृत जानकारी 13 फरवरी को गांव के प्राथमिक विद्यालय पर शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं को ड्रेस व स्कूली सामग्री, शास्त्रीय संगीत 14 फरवरी को शिव मंदिर पर हवन पूजन व भण्डारा आदि इधर चिकित्सा शिविर के संयोजक रणधीर सिंह ने बताया कि 15 फरवरी को निःशुल्क होम्योपैथिक मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें मऊ व आजमगढ़ जनपद के योग्य एवं अनुभवी चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क उपचार किया जाएगा।
