मऊ में सपा ने रोड शो करके दिखाई ताक़त, बोले नेता हम किसी से कम नहीं
मऊ। समाजवादी पार्टी के नगरपालिका परिषद के प्रत्याशी आबिद अख्तर का रोड शो मंगलवार को जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव की अध्यक्षता में नोमानी इंटर कालेज से गाजे बाजे के साथ निकला। रोड शो।में सपा के पूर्व मंत्री चंद्रदेव यादव करैली, राष्ट्रीय सचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय , अल्ताफ अंसारी, तैयब पालकी आदि नेताओं ने शिरकत की। इनके साथ हजारों की संख्या में लोग प्रत्याशी आबिद अख्तर के साथ चल रहे थे।
रोड शो का नगर में मिर्ज़ाहाजीपुरा, औरंगाबाद, चौक आदि स्थानों पर सपा के समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।
लगभग 3 बजे रोड शो पार्टी कार्यालय बालनिकेतन के पास आकर सभा में तब्दील हो गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री चंद्रदेव यादव करैली ने कहा कि समाजवादी पार्टी इस बार नगरपालिका ही नहीं जिले की अधिकांश सीटों पर चुनाव जीत रही है। पूरे प्रदेश में सपा को ब्यापक समर्थन मिल रहा है। राष्ट्रीय प्रवक्ता और राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने कहा कि बीजेपी देश की रक्षक नहीं बल्कि भक्षक बन कर सरकार चला रही है। कुछ पूंजीपति आज देश को खोखला कर रहे हैं और पीएम इसमें पुंजिपतियों को खुली छूट देकर उनका साथ दे रहे हैं। बेटियों की इज्जत आज बीजेपी के सांसद विधायक तार तार कर रहे हैं। बावजूद इसके सरकार अपने सांसद और विधायकों पर कारवाई के बजाय उनका संरक्षण कर रही है। सरकार ने ब्रजभूषण सिंह के मामले ने देश को अंतराष्ट्रीय स्तर पर कलंकित किया है। देश की जनता बीजेपी को हटाने के लिए पूरा मन बना चुकी है। राष्ट्रीय सचिव रामहरि चौहान ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। अल्ताफ अंसारी और तैयब पालकी ने कहा कि यह शहर बुनकरों का शहर है। जिस प्रकार एक साधारण से बुनकर परिवार के बेटे को समाजवादी पार्टी ने टिकट दिया है उसी प्रकार यहाँ के बुनकर उसे जीताकर चेयरमैन बनाने का मन बना लिए हैं।

समाजवादी पार्टी को हर वर्ग का वोट मिल रहा है जिससे ऐतिहासिक जीत होनी निश्चित है। प्रत्याशी आबिद अख्तर ने सभी का अभिवादन स्वीकार कर सबको आश्वस्त कराया कि जनता ने अगर उन्हें सम्मान दिया तो वह किसी का सम्मान गिरने नहीं देंगे और नगर का चहुमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त करेंगे। रोड शो में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के सगड़ी विधायक डॉक्टर एचएन पटेल, पूर्व विधान परिषद सदस्य श्री रामजतन राजभर, प्रदेश सचिव नन्हकू प्रसाद राजभर, पूर्व ज़िला अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव साधू, शिवप्रताप यादव मुन्ना, महेंद्र चौहान, ज़िला महासचिव कुद्दूस अंसारी, अशोक यादव, राजविजय यादव, नगर अध्यक्ष शमीम अहमद, शाहिद लारी, विरेंद्र यादव लोहिया, पंकज उपाध्याय, आलोक यादव, शहनवाज़, राजेंद्र यादव, राहुल गुप्ता, शम्भू सोनकर, अखण्ड प्रकाश पाण्डेय आदि नेताओं ने रोड शो को सफल बनाने में और सभी सहयोग करने वालों को जिला महासचिव कुद्दूस अंसारी ने आए हुए सारे समाजवादियों का आभार प्रकट किया।

