एके शर्मा के साथ निरहू ने किया रोड शो, कहा बुल्डोजर बाबा चाप रहे हैं, अपराधी हांप रहे हैं
मऊ। निकाय चुनाव के मद्देनज़र जिले में उतर प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा के नेतृत्व में ऐतिहासिक रोड शो सम्पन्न हुआ जिसमे हजारों की संख्या में सड़कों पर उतरा जनसैलाब। जिसमें आज़मगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ मौजूद रहे । भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में रोड शो में बड़ा जनसैलाब देखने को मिला।
मऊ नगर पालिका के भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अजय कुमार के समर्थन में मंत्री एके शर्मा के नेतृत्व में ऐतिहासिक रथयात्रा रोड शो बड़ागांव पेट्रोल पंप से शुरू हुआ। रथयात्रा में शामिल आजमगढ़ के सांसद भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहूआ ने कहा की योगी बाबा बुल्डोजर चाप रहे हैं और अपराधी भाग रहे हैं । श्री यादव ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी अजय कुमार सहित सभी वार्डों के भाजपा प्रत्याशी विजयी बनाकर डबल इंजन में तीसरा इंजन जोड़ दिजीए । रथयात्रा बड़ागांव से शुरू होते हुए मिर्जाहादीपुरा चौराहे पर पहुंचा जहां पर मंत्री एके शर्मा ने जोरदार नारा लगाते हुए चौराहे पर उमड़ी जनसैलाब और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जनता का जोरदार अभिवादन स्वीकार किया और मंत्री एके शर्मा ने कहा कि यह लाखों की संख्या में आई जनता जनार्दन मऊ में बड़े बदलाव का एवं विकास के कमल को खिलाने का बड़ा संकेत दे रही है।
रथयात्रा आजमगढ़ मोड़ होते हुए बालनिकेतन,भीटी, गाजीपुर तिराहा होते हुए बढ़ुवा गोदाम पहुँच कर मंत्री एके शर्मा ने अपने शानदार अभिभाषण के साथ समापन की घोषणा किये।
बता दें कि पहली बार मऊ जिले में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा के नेतृत्व में उमड़ी जनता और कार्यकर्ता पूरे मऊ में भारतीय जनता पार्टी के विजयी होने का बड़ा संकेत दे रही है।
मंत्री एके शर्मा ने कहा आज म्ऊ की जनता ने यह तय कर दिया कि भाजपा प्रत्याशी अजय कुमार जो एक दलित परिवार का बेटा है उसकी जीत पक्की हो गयी है बस अब यह देखना है कि कितने ज्यादा वोट की मार्जिन से जीत होने जा रही है।
लोगों ने कहा की यह पहली बार हुआ है कि भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में खासकर नगर विकास मंत्री एके शर्मा के आह्वान पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में उत्तरी मऊ की जनता भव्य रथयात्रा रोड शो में मऊ में ताक़त दे दी है ।
इस दौरान रथ यात्रा रोड शो कार्यक्रम में पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर, जिला अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता अरिजीत सिंह, गणेश सिंह, ज़िला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, उत्पल राय, हेमंत राय आदि समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

