किड्स केयर इंटरनेशनल स्कूल में नौनिहाल ईद पर गले मिले
मऊ। किड्स केयर इंटरनेशनल स्कूल निकट अदरी मोड़ पर रमजान के पाक माह में विद्यालय ने ईद मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी बच्चो ने एक दूसरे से गले मिलकर एक दुसरे को बधाई दी विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती लघुता सिंह ने बताया कि ईद हमारे देश के प्रभुख त्योहारों में से एक है। यह त्यौहार आपस में मिलकर बिना किसी भेदभाव के साथ रहने का है। विद्यालय में बच्चों ने एक दूसरे को मिठाई व सेवई खिलाकर बधाई दी।
इस अवसर पर श्रेयांश राय, देवांश , इवान, मो अल्तमश, अनाया खान, सम्मानिता, रुद्रांश ,देविका, वेदिका ,फनीस, राना खातून, हार्दिक वैदिक श्लोक पांडेय, अनामिका, आस्था, पुण्य आदि बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त मे सभी टीचर्स अमित, बिन्दु, उषा, आस्था, राना, स्वाति, रीना, अनुष्का, आकांक्षा और वन्दना ने बच्चो को इस बधाई दी।


