अपना जिला

अपनी संस्कृति, अपनी सभ्यता, अपने समाज और अपने परिवार को बचाने की जरूरत : सुभाष

आरएसएस द्वारा कुटुम्ब परिवार प्रबोधन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए तीन हजार परिवार

मऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मऊ के तत्वाधान में कुटुंब परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन सहादतपुरा स्थिति एक प्लाजा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरएसएस के गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक सुबाष जी रहे।
उन्होंने अपने संबोधन में कुटुम्ब परिवार के एकत्रीकरण पर बल देते हुए कहा कि आज की स्थिति प्रत्येक परिवार में देखने को मिलती है। पहले सभी परिवार घर में एक चूल्हे पर बना भोजन करता था आज सभी एक ही घर में कई चूल्हे पर भोजन करते हैं जो सही नहीं है। उन्होंने कहा कि हम सभी को एकीकरण पर ध्यान देते हुए अपनी संस्कृति, अपना सभ्यता, अपने समाज और अपने परिवार को बचाने की जरूरत है।

आज के दौर में आने वाली पीढ़ी किस ओर जा रही है, क्या कर रही है,किससे मिल रही है किसके बहकावे में साथ में जा रही है इसकी इसकी जिम्मेदारी हम सभी माता-पिता को ध्यान में रखकर के निभानी चाहिए।
श्री सुभाष ने सभागार में मौजूद परिवार जनों को कहा कि हमें अपने क्षेत्रीय भाषा पर ध्यान देना चाहिए बच्चों के अंदर संस्कृति और संस्कार का हमेशा ध्यान दिलाना चाहिए। समाज में फैली हुई कुरीतियां व कुरितियों से हमारा परिवार कैसे बचे इसके लिए हम अभिभावकों को ध्यान में रखकर के समाज को ठीक दिशा में चले इसके लिए परिवार कुटुंब को संस्कारित, सुसज्जित, सुव्यवस्थित चलाने के लिए हम सभी की जिम्मेदारी बनती है।
अंत में परिवार सहित मौजूद तीन हजार परिवारों ने साथ में सहभोज किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक राममोहन वह नगर की कार्यकारिणी के द्वारा इस भव्य कार्यक्रम को सम्पन्न कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *