अपना भारत

अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्वामी व शिवपाल सपा के राष्ट्रीय महासचिव

समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की कमेटी में सपा मुखिया अखिलेश यादव को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के साथ, स्वामी प्रसाद मौर्या व शिवपाल यादव को सपा के राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। इसी के साथ घोसी लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय, बुनकर व व्यापारी नेता हाजी इरफान अंसारी व पूर्व एमएलसी दयाराम पाल को राष्ट्रीय सचिव तथा पूर्व सदर विधानसभा के प्रत्याशी अल्ताफ अंसारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। मऊ के नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिलने पर मऊ के नेताओं में काफी खुशी है। वहीं लीलावती कुशवाहा को सदस्य बनाया गया है आपका भी मऊ के मधुबन से रिश्ता है। इसी क्रम में छोटे लोहिया के छोटे भाई पूर्व मंत्री तारकेश्वर मिश्रा को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है श्री मिश्र का मऊ से गहरा नाता रहा है वह मऊ के निवासी भी थे तथा एसएमआई के पद पर नौकरी से सेवानिवृत्त हैं।
सभी नेताओं को लोगों का फोन कर बधाई देने का सिलसिला जारी है। वहीं व्यापारी व बुनकर नेता हाजी इरफान अंसारी को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर उनके कैम्प कार्यालय पर मऊ के सपा व बुनकर नेताओं ने पंहुच कर बधाई दी और उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें मिष्ठान खिलाया।
सपा व व्यापारी नेता अजहर कमाल फैजी ने कहा कि यह मऊ के लिए गौरव की बात है कि सपा की राष्ट्रीय टीम में मऊ के नेताओं को जगह मिली है। सभी नेताओं को बधाई देने वालों में अरशद जमाल, अब्दुस्सलाम शामियाना, मुख्तार हुसैन, आबिद अख्तर, ज़हीर सेराज, अनीस हलचल, इक़बाल अहमद, इम्तियाज़ मन्ने, अफ़जाल अलंकार, मोहम्मद आरिफ आदि सहित लोग शामिल रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *