भूत प्रेत का भय दिखा दलित युवती के साथ रेप करना मौलवी को पड़ा महंगा, साले साथ गए जेल
मऊ जनपद में दलित लड़की का जबरन अपहरण करके और जादू टोना के नाम पर भ्रम में डालकर शारीरिक शोषण सह दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है अपहरण और रेप का आरोप एक मौलवी और उसके साले पर पीड़ित व उसके परिजनों ने लगाया है। इस मामले में पुलिस ने तत्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी जीजा और साला को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी मौलवी पीड़िता का मऊ से अपहरण कर नेपाल बार्डर स्थित महाराजगंज जनपद के सिसवां मदरसे में ले जाकर रेप की घटना को अंजाम दिया है और जबरिया जादू, टोना, भूत प्रेत और भ्रम में लेकर शारीरिक शोषण करने के मामले में मदरसा के हाफिज मो. इस्लाम और उसका साला मो. सलमान उर्फ राजू को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पीड़ित परिवार के लोग इनके खिलाफ अपहरण का मुकदमा शहर कोतवाली में दर्ज कराया। जिसकी जांच में बड़ा खुलासा हुआ । साथ ही पीड़ित का महिला अस्पताल में मेडिकल भी कराया जा रहा है
इस मामले में सीओ सीटी धनंजय मिश्र का कहना है कि अनुसूचित जाति की बच्ची का अपहरण हुआ था जिस मामले में परिजनों ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराया था। जिसमें दो आरोपी पकड़ लिए गए हैं। पिड़ित का बयान दर्ज कर उसका मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने पर पीड़ित को धमकी दिया था कि अगर यह बात घर वालों को बताओगे तो उनके ऊपर जादू टोना करके उनको नुकसान पंहुचा देंगे। उन्होंने कहा कि आरोपी पकड़ लिए गए और इनका रिमांड बन गया और यह जेल जा रहे हैं।

