लोहड़ी पर्व पर अग्नि देव की परिक्रमा कर मांगी मन्नत, चढ़ाई लाई, चूरा, मिठाई, नारियल, रेवड़ी
मऊ। सिंधी समाज द्वारा मकर संक्रांति के पूर्व संध्या पर लोहड़ी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सिंधी कॉलोनी, मुस्लिम इंटर कॉलेज को जाने वाली गैलरी में समस्त सिंधी समाज के लोगो ने लोहडी के गीत गा कर पर्व को हर्सोल्लास के साथ मनाया ।
लोहड़ी पर्व का त्योहार विगत कई वर्षों से सिंधी समाज मनाता आ रहा है उसी परम्परा को आज भी समाज द्वारा निभाया जा रहा है ।
लोहड़ी के पर्व पे सभी लोग अग्नि देव की परिक्रमा करके अपनी मन्नत को मानते है और प्रसाद रूप में लाई, चूरा, मिठाई, नारियल, रेवड़ी, आदि प्रसाद के रूप में चढ़ाते है । सिंधी गीतों पे समाज के सभी छोटे बड़े मिलकर नाचते गाते हुए पर्व को मनाते है। लोहड़ी का त्योहार सिंधी समाज मे “लाल लोई” के नाम से मनाया जाता है ।
कार्यकर्ताओ में मुख्य रूप से अजय लालवानी, बबला तनवानी, आकाश तनवानी, नरेश कुमार, महेश नागवानी, मनोज लालवानी, लछमण, कमलेश तनवानी, भावना देवी, पॉवती देवी, लाजवंती देवी, शांति देवी, प्रिया, खुशी, प्रीति, एंजेल, आदि रहे ।




