मऊ प्रशासन

सड़क सुरक्षा अभियान में वाहन चालकों का ब्रेथ एनालाइजर मशीन से परीक्षण

मऊ। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत चालक / परिचालकों का नशे की हालत में वाहन चालकों का ब्रेथ एनालाइजर मशीन से परीक्षण किया गया। जिसमें सभी चालक एवं परिचालक सही पाये गये। जिसमें 3 चालक / परिचालक को सम्मानित किया गया। इसके बाद शहर में अभियान चलाकर शराब की दुकान के आस-पास जांच किया गया जिसमें 3 चालकों को शराब पीने के अभियोग में चालान किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद में विभिन्न स्थानों में 65 वाहनों का ओवरलोडिंग, सीटबेल्ट, हल्मेट तथा अन्य अभियोगों में चालान एवं बन्द की कार्यवाही की गयी। इस अवसर पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कहकशां खातून व ए०के० बाजपेयी, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक रोडवेज एवं यात्रीकर अधिकारी अरविन्द कुमार जैशल व अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *