मऊ प्रशासन

एआरटीओ कार्यालय में यातायात नियमों के सम्बन्ध में ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया

मऊ। सम्भागीय परिवहन कार्यालय परिसर में कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी तथा कार्यालय में आये हुए आगन्तुकों को यातायात नियमों के सम्बन्ध में ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। मोटर वाहन एक्ट 1988 में निहित धाराओं के अन्तर्गत लोगों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रुप से ए0आर0टी0ओ0 प्रशासन रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, ए0आर0टी0ओ0 प्रवर्तन कहकशा खातून, यात्री कर अधिकारी अरविन्द कुमार जेसल, द‌यानिधि उपधाम प्रधान सहायक, तारा सिंह चौहान, सू‌र्यनाथ यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *