सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन मऊ के अध्यक्ष शमशुल हसन व महामंत्री बने हरिद्वार राय
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन,मऊ वर्ष 2023 के कार्यकारिणी के चुनाव की मतगणना गुरूवार को सम्पन्न हुई। कुल 10 पदों पर 20 प्रत्याशियों ने चुनाव में भाग लिया। बार एसोसिएशन के कुल 1037 मतदाता सदस्यों में से कुल 1003 सदस्यों ने मतदान किया। मतो की गिनती गुरूवार को प्रातः 10 बजे शुरू हुई। कचहरी परिसर मे मतगणना को लेकर दिन भर गहमा गहमी रही। मतगणना प्रातः 10 बजे से शुरू हो कर 4 बजे तक चली। विभिन्न पदो के प्रत्याशियो व उनके समर्थकों द्वारा दिन भर बार के पुस्तकालय भवन के बाहर लोग गिनती की जानकारी लेते नजर आए । अध्यक्ष पद पर शमसुल हसन को 498 तथा लालजी पांडेय को 492 मत प्राप्त हुए । इस प्रकार शमसुल हसन 6 मत से कांटे के संघर्ष में विजयी रहे। महामंत्री पद पर हरिद्वार राय को 505, राजेश सिंह राज 364 , प्रदीप कुमार सिंह को 129 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर हरिद्वार राय 141 मत के भारी अंतर से विजयी रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार अश्क 428 योगेश कुमार गुप्ता 278 शिवलाल यादव 153 मुन्नीलाल 122 को मत प्राप्त हुए।इस प्रकार अशोक कुमार अश्क 150 मत से निर्वाचित हुए। साधारण उपाध्यक्ष के दो पद पर हरिनरायन यादव को 385 सुनीत श्रीवास्तव 574 अवनीश कुमार गौतम 499 मत प्राप्त हुए। इस तरह हरिनरायन यादव तथा सुनीत श्रीवास्तव निर्वाचित हुए।कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अजय कुमार यादव 364 प्रशांत कुमार त्रिपाठी 613 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार प्रशांत कुमार त्रिपाठी 249 मत से निर्वाचित हुए।तथा कोषाध्यक्ष पद पर आशीष कुमार चौधरी 458 केदार नाथ गोंड़ 508 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार केदार नाथ गोंड़ 50 मत से निर्वाचित हुए। वही संयुक्त मंत्री 3 पदों हेतु राजेश कुमार राय 469 संजय कुमार 459 , नीरज कुमार सिंह 570 तथा लल्लन भारद्वाज को 507 मत प्राप्त हुए।इस प्रकार राजेश कुमार राय , नीरज कुमार सिंह तथा लल्लन भारद्वाज निर्वाचित हुए। वहीं वरिष्ठ सदस्य पर कार्यकारिणी पद पर हरिश्चन्द चौहान ,यूसुफ खान ,राजेन्द्र प्रसाद तथा मनोज कुमार सिंह तथा कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी पद पर मनीष चंद श्रीवास्तव ,धर्म राज कुमार भारती ,दिलीप कुमार पांडेय, राजेश चौधरी, उमेश कुमार सिंह तथा सर्वेश प्रजापति का निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है। प्रत्याशियों के जीत की आधिकारिक घोषणा कल आम सभा में की जाएगी । बताते चलें कि अध्यक्ष पद पर 13 महामंत्री पर 5 वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर 22 साधारण उपाध्यक्ष दो पद 2 उपाध्यक्ष एक पद पर 26 कोषाध्यक्ष पर 37 मत निरस्त किए गए।मतगणना को लेकर सुरक्षा का व्यापक बंदोबस्त किया गया था । पुलिस कर्मी सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रहे।मतगणना सम्पन्न कराने में इल्डर कमेटी के चेयर मैंन दीननाथ यादव ,सदस्य गण रवि शंकर सिंह, , रविन्द्र लाल श्रीवास्तव, सैयद सादिक अख्तर तथा ज्ञानेंद्र सिंह के अलावा सहायक चुनाव अधिकारी इकबाल अहमद,जकी अहमद,राकेश वर्मा, शिवाजी ,श्याम सुंदर दुबे,रूपेश पांडे, विजय शंकर,नंदू प्रसाद आदि शामिल रहे।

