गोकुलपुरा में दो की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार
मऊ। थाना रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत गोकुलपुरा में मंगलवार की रात हुयी हत्या की घटना के मामले में तीन व्यक्ति को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता पायी है।
जानकारी के मुताबिक थाना रानीपुर क्षेत्रार्न्तगत गोकुलपुरा में दिनांक 31.01.18 को रात्रि करीब 8.30 बजे दो पट्टीदारों में शराब के नशे में हुये मारपीट में एक पक्ष से राकेश पुत्र बलिराम निवासी गोकुलपुरा थाना रानीपुर उम्रीय 23 वर्ष की मृत्यु हो गयी तथा दूसरे पक्ष से देवन्ती देवी पत्नी मुनीब को चोटें आयी जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। उक्त दोनों पक्षों की ओर क्रास अभियोग पंजीकृत कर दोनों पक्षों से क्रमशः संदीप पुत्र दुर्योधन, चन्द्रमा पुत्र मुनीब व दूसरे पक्ष से दिनेश पुत्र बलिराम निवासीगण गोकुलपुरा थाना रानीपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके पर पुलिस मौजूद है तथा स्थिति सामान्य है।
