भरत व लक्ष्मण के सहयोग से दो लावारिस शव का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार
मऊ। थाना हलधरपुर व थाना कोतवाली नगर मऊ पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के बाद क्रमशः पी. एम. न. 455/2022 अज्ञात हिन्दू स्त्री एवं पी.एम.नं० 457/2022 अज्ञात हिन्दू पुरुष के तहत अन्तिम संस्कार हेतु देवाश्रम को सौंपे गए दोनों लावारिस हिन्दू शवों की लावारिस शव यात्रा जिला अस्पताल के लाश घर से दिनांक 06.12.2022 को जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ प्रारम्भ होकर सर्वेश्वरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची जहाँ दोनों शवों को अपरान्ह 02:30 बजे बजे एक साथ क्रमशः देवाश्रम के प्रबन्ध निदेशक व जिला चिकित्सालय मऊ के चीफ फार्मेसिस्ट पी. एन. सिंह व उनकी पत्नी श्रीमती आशा सिंह द्वारा पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई।
अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च क्रमशः परदहां निवासी भरत सिंह व अखिल भारतीय क्षत्रिय महा सेना उत्तर प्रदेश के प्रांतीय उपाध्यक्ष(निवासी रकौली मऊ ) लक्ष्मण सिंह द्वारा वहन किया गया।
उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में लक्ष्मण सिंह, डा. आशुतोष राय, नमो नारायण सिंह, दया राम यादव, श्री राम नाथ राम, अमरेश, कल्पनाथ, मुन्ना वरैठा, मालक यादव, जीतेन्द्र, मोहन, छवि लाल सम्मिलित रहे।
उपरोक्त दोनों लावारिस शवों का अस्थि कलश शवों के ज्ञात होने व उनके परिजनों के पहुंचने तक देवाश्रम के पास संरक्षित रहेगा जो उनके परिजनों को निःशुल्क सौंप दिया जायेगा ।

