अपना जिला

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने करोड़ों की लागत से मधुबन में होने वाले नाले का किया वर्चुअल शिलान्यास

मधुबन/मऊ। नगर पंचायत मधुबन में लगभग 30 सालों से जल निकासी के लिए नगर पंचायत के लोग जद्दोजहद कर रहें थे।जिसको बुधवार को विराम लग गया। नगर पंचायत अध्यक्ष माधुरी मद्धेशिया व प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया के प्रस्ताव के बाद नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने 26 करोड़ 53 लाख की लागत से अम्बेडकर तिराहा से दुबारी मोड़ होते हुए व ब्लाक पुल तक व भैरोपुर मोड़ से कमरौली तक नाला निर्माण के लिए लखनऊ स्थित कालीदास मार्ग मंत्री आवास से वर्चुअल शिलान्यास करते हुए नगर पंचायत के लोगों को सौगात दिया है । नगर पंचायत के लोगों को जैसे ही मधुबन की अहम समस्या के समाधान के शिलान्यास की सूचना मिली खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान नगर विकास मंत्री ए.के.शर्मा ने कहां कि आगामी समय में मऊ विकास का हब बनेगा । उसमे मधुबन नगर पंचायत एक छोटा प्रयास है ।आगें उन्होनें कहां कि नगर पंचायतों को स्वच्छ बनाने के लिए कुड़ा डम्पिंग के साथ स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के नियमों का पालन करें । भाजपा सरकार में योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिल रहा है । सभी समुदाय व वर्ग के हितों की रक्षा भाजपा में ही सुरक्षित है । चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने कहां कि मधुबन के व्यापारी व आवागमन करने वालें लोगों के साथ ही आमजन को बरसात के दिनों में जल जमाव से परेशान होना पड़ता था । नगर विकास मंत्री ए.के.शर्मा द्वारा मधुबन की मूल समस्या नाला निर्माण के लिए 26 करोड़ 53 लाख धन स्वीकृत कराते हुए मधुबन को विकास की कड़ी से जोड़ने का कार्य किया है । इस अवसर सभासद राहुल दीक्षित, इस्लाम अहमद, मनोज शुक्ला ,मातादीन ,पीयूष मद्धेशिया ,पप्पू सिंह, गोलू मौर्या ,कमलेश मल्ल आदि रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *