पुण्य स्मरण

बालमुकुंद सिंह के शोक सभा में शामिल हुए लोग, नम् आंखों से दी श्रद्धांजलि

रतनपुरा/मऊ। वासांसि जीर्णानि यथा विहाय नवानि गृह्णाति नरोऽपराणि। तथा शरीराणि विहाय जीर्णा- न्यन्यानि संयाति नवानि देही। अपनी सादगी और सौम्य व्यवहार से अलग दिखने वाले सहायक अध्यापक बालमुकुंद सिंह के निधन से स्थानीय बाजार सहित शिक्षा जगत आहत था। उनकी तेरहवीं 18 नवंबर 2022 को रतनपुरा बाजार स्थित उनके आवास पर संपन्न हुआ। महाप्रयाण के बाद उनकी तेरहवीं में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी इष्ट मित्र, सहपाठी, शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग और पड़ोसियों ने शामिल होकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किए और शोक संवेदना व्यक्त किए‌।
उल्लेखनीय है कि 6 नवंबर 2022 दिन रविवार को प्रातः 4:00 बजे के लगभग निधन हो गया था। दिवंगत सहायक अध्यापक बालमुकुंद सिंह मोहनदास जूनियर हाई स्कूल मुस्तफाबाद में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। उनके इकलौते पुत्र अभिषेक सिंह उप जिला अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। जबकि उनकी इकलौती पुत्री अर्चना सिंह भारतीय स्टेट बैंक में शाखा प्रबंधक हैं। जबकि उनकी पत्नी श्रीमती उषा सिंह मोहनदास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका है। तेरहवीं के दिन मुस्तफाबाद ग्राम पंचायत के प्रकांड विद्वान पंडित मुन्ना पांडेय के नेतृत्व में 101 ब्राह्मणों को भोजन कराया गया। तथा दिवंगत बालमुकुंद सिंह के इकलौते पुत्र उपजिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने अपने हाथों से उन्हें दक्षिणा प्रदान करके उन्हें विदा किया।
उनके निधन से हम सभी इष्ट मित्र, पड़ोसी अत्यंत ही मर्माहत हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए हम सब ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *