चोरी के 02 मोबाईल फोन के साथ एक शातिर गिरफ्तार
मऊ। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आज दिनांक 03.11.2022 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर काजीटोला मैदान के पास से अमीर हमजा पुत्र जफीर अहमद निवासी भटकुआं पट्टी थाना दक्षिणटोला मऊ के कब्जे से चोरी के 02 मोबाइलफोन बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 496/22 धारा 411,414 भादवि में अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

