ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन की बैठक संपन्न, कई मांगों के प्रस्ताव हुए पारित
प्रयागराज।ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन प्रयागराज जोन की मासिक बैठक जिसमें सैकड़ों पेंशनर्स लगभग 46 रेलवे पेंशनर शाखाओं के पदाधिकारी व सदस्यगण की उपस्थिति में लोको रेलवे कॉलोनी सिविल लाइंस प्रयागराज में बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता एके भारद्वाज व संचालन जोनल अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव ने किया इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में यूनाइटेड फोरम आफ पेंशनर्स वेलफेयर के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सुंदर सिंह पटेल व संगठन सचिव योगेंद्र कुमार पांडे आदि मंच पर उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की जय ,रेलवे पेंशनर्स जिंदाबाद ,सभी पेंशनर्स जिंदाबाद पेंशनर एकता जिंदाबाद हमारी मांगे पूरी हो पूरी हो , के नारों से शुरू हुई तत्पश्चात सुशील कुमार श्रीवास्तव ने संगठन की सदस्यता बढ़ाने व इसकी ब्रांच हर स्तर पर बनाने पर जोर देते हुए आज की बैठक का एजेंडा पॉइंट पढ़कर सुनाया व लोगों से चर्चा कराई तथा निम्न प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुए जिस पर कार्य योजना बनाई गई
1. संगठन की मजबूती हेतु सदस्यता अभियान चलाना
2. पेंशनर्स दिवस 17 दिसंबर 20 22 को धूमधाम से मनाने का लिया निर्णय
3. रेलवे पेंशनर्स के पीपीओ संबंधी समस्या का समाधान शीघ्र हो जिससे उनके उम्मीद कार्ड समय से बने व पेंशनर्स स्वास्थ्य लाभ पा सके
4. पुरानी पेंशन बहाल हो की मांग हुई
5. पेंशनर्स का मेडिकल एलाउंस रुपया 1000 से बढ़ाकर रुपया 3000 किया जाए की मांग हुई
6. सभी पेंशनर्स की 60 वर्ष में 5% ,65 वर्ष में 10% तथा 75 वर्ष में 15% की पेंशन वृद्धि सरकार लागू करें
7. वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स को रेलवे किराए में छूट पुनः लागू हो व धार्मिक यात्रा ग्रांट की व्यवस्था सरकार करें
इस अवसर पर श्याम सुंदर सिंह पटेल ने कहा कि पेंशनर्स माने पेंशनर्स वह चाहे जिस विभाग का हो हमें एकजुट होकर पेंशनर्स की समस्याओं का समाधान करना चाहिए यही संगठन का कार्य होता है क्योंकि संगठन में शक्ति है वही सफलता की सोपान है प्रयागराज में सभी विभागों के पेंशनर्स लगभग 1,75000 है उन्हें यूनाइटेड फोरम आफ पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़ना होगा तभी हम उनकी मांगों को पूरा कराने में सफल होंगे।
हमारी उक्त मांगे जायज है सरकार इस पर विचार करें और इन मांगों को शीघ्र लागू करें जो पेंशनर हित, जनहित ,राष्ट्र हित में होगा
इसी प्रकार उक्त से मिली जुली बातें अन्य वक्ताओं ने भी कहीं व वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स की मांगों पर सरकार गंभीरता पूर्वक विचार करें और इन्हें लागू करें कहा , वक्ताओं में प्रमुख रूप से श्याम सुंदर सिंह पटेल, सुशील कुमार श्रीवास्तव ,ए के भारद्वाज ,राजेश यादव ,शिव चरण सिंह, संतपाल स्वरूप , सक्तेस्वर प्रसाद ,आर यन तिवारी, सहदेव मिश्र ,राजबली शर्मा ,रमेश कुमार, ए के श्रीवास्तव ,एस बी सिंह ,लियाकत अली, सरजीत सिंह, सैयद अली सफदर, एसके श्रीवास्तव, डी एन सक्सेना, उदयशंकर ,आरके सिंह बघेल, पीएन श्रीवास्तव आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे। अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन एके भारद्वाज ने किया।

