नेताजी के निधन से एक राजनितिक युग का अंत : अम्बिका चौधरी
@ पवन कुमार पाण्डेय…
मधुबन। 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया था। 11 अक्टूबर को उनका अंतिम संस्कार सैफई में किया गया।
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के देहावसान के 22 वें दिन मंगलवार को सपा नेता हरिश्चंद्र यादव के नेतृत्व में शहीद स्मारक मधुबन पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करतें हुए पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी ने कहां कि नेता जी का उपाधि देश में मात्र दो लोगों को दी गई मुलायम सिंह यादव व सुबाष चन्द बोस एक ने देश की आजादी के लिए क्रांति का रूख किया तो मुलायम सिंह यादव ने दलितो ,शोषितों ,किसानों के साथ लोहिया जी के समाजवाद को आगें बढ़ते हुए इनके हक हकूब की लड़ाई लड़ते रहें । धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव के निधन से एक राजनितिक युग का अंत हुआ है । भाजपा नेता व चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने कहां कि प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री व देश के रक्षा मंत्री रहें । सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे । राजनीति में जमीनी स्तर से जुड़े होने के चलतें उन्हें धरती पुत्र की संज्ञा दी गई थी । इनकी श्रद्धांजलि की सार्थकता तभी साबित होगी जब इनके सपने को साकार किया जाय । कांग्रेस के पूर्व विधायक अमरेश चन्द पाण्डेय ने नेता जी के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया । कार्यक्रम को सपा जिलाध्यक्ष दुधनाथ यादव, सपा नेता राजेन्द्र मिश्रा, ममता चन्द्रा , पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, गुड्डु चौधरी ने संबोधित करतें हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया । इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामायन यादव, सभासद राहुल दीक्षित, सपा के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव साधु, राजकुमार यादव ,बृजेश जायसवाल, महेन्द्र यादव ,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतीश पाण्डेय आदि रहें । कार्यक्रम के अंत में आयोजक हरिश्चंद्र यादव ने सभी दलों के आगन्तुको का आभार व्यक्त करतें हुए साधुवाद दिया ।

