आबकारी इंस्पेक्टर बन कर विष्णु ने बढ़ाया मधुबन का मान
@ पवन कुमार पाण्डेय…
मधुबन। स्थानीय निवासी विष्णु गुप्ता ने घर से आनलाइन कोचिंग कर आबकारी सब में सफलता हासिल कर मधुबन क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है । बता दें कि सामान्य परिवार होने के चलते यह नामी कोचिंग सेंटरों के महंगे शुल्क को देने में असमर्थ था। कहा जाता है कि मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होता है … की उक्ति को चरितार्थ करतें हुए घर से आनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी तथा आज आबकारी इंस्पेक्टर बन कर परिवार, क्षेत्र का गौरव बढ़ने का कार्य किया है । यह 17008 परीक्षार्थियो के सापेक्ष 395 वां रैंक हासिल कर अपने प्रतिभा को दर्शाया है । परीक्षा परिणाम आने के बाद इस प्रतिभावान के हौसला अफजाई करतें हुए चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने कहां कि प्रतिभा किसी की धनी नहीं होती ।इन्हों ने उज्जवल भविष्य की कामना किया । इस अवसर राहुल दीक्षित, बलवंत चौधरी , मनोज शुक्ला,पीयूष मद्धेशिया आदि रहें ।

