उत्तर प्रदेश

अमिताभ ठाकुर की अगुवाई में भ्रष्टाचार के खिलाफ पहली लड़ाई बागी बलिया से

बलिया। क्रांतिकारियों और बागियों की धरती बलिया से अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भ्रष्टाचार के खिलाफ बिगुल फूंकने की तैयारी में है। इसके लिए बकायदा 5 नवंबर का तारीख तय कर दिया गया है और इसकी शुरुआत के लिए बलिया की बैरिया तहसील को चुना गया है। ऐसे में अधिकार सेना द्वारा देश, प्रदेश में भ्रष्टाचार के लिए बिगुल फूंकने की तैयारी कितना गुल खिलाएगी यह तो आने वाला वक्त बताएगा। लेकिन इसकी शुरुआत के लिए बलिया का चुना जाना और बलिया की सरजमीं का बागी होना काफी मायने रखता है। ऐसे में इस बात से बिल्कुल इनकार नहीं किया जा सकता कि क्रांतिकारी पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर और बागी बलिया के लोगों का अगर आवाज बुलंद हुई तो इसकी गूंज दूर तक सुनाई देगी।

आगामी पांच नवंबर को अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर बैरिया तहसील मे भ्रष्टाचार के खिलाफ पहली क्रांति की शुरुआत करेंगे। वे वहां बैरिया के बुनियादी सुविधाओं से वंचित और सामाजिक व्यवस्था से पीडित लोगों की लडाई लड़ने की शुरुआत करेंगे। उक्त बातें अधिकार सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश सिंह ने प्रेस नोट के जरिए बताते हुए कहा कि अमिताभ ठाकुर बलिया लोकसभा से चुनाव लड़ने जा रहे है और जयप्रकाश नारायण की जन्मभूमि से भ्रष्टाचार के विरोध शंखनाद करते हुए पूरे देश को यह संदेश देने वाले हैं कि इन्दिरा जी के तानाशाही सत्ता को पलटने वाले जयप्रकाश जी की बागी बलिया से भ्रष्टाचार मे लिप्त सरकारों और व्यक्तियो को अब बख्शा नहीं जा सकता। या तो सरकारों को और भ्रष्टाचारियो को अपने तानाशाही रवैये मे सुधार लाना होगा या फिर एक लम्बी लडाई के लिए अधिकार सेना का सामना करना होगा। वर्तमान आताताई सरकारों को और भ्रष्टाचारियो को पूरे देश मे नेस्तनाबूद करेगी अधिकार सेना जनता के अधिकारो की रक्षा के लिए सकंल्पित अधिकार सेना धर्मवादी और जातिवाद पार्टियों का समूल नाश करने की शुरुआत बागी बलिया से करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *