मिसाल-ए-मऊ

मऊ के श्याम नारायण यादव बने UPPCS 2021 में जीआईसी के प्रधानाचार्य

मऊ। जनपद में यूपीपीसीएस 2021 में मऊ के युवाओं ने अपना दम आम खूब दिखाया। मऊ के किन्नूपुर पोस्ट फतेहपुर निवासी भगेलू यादव पुत्र श्याम नारायण यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज PCS 2021 में PES का चयन जीआईसी प्रधानाचार्य के पद पर हुआ है। उनके इस सफलता पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। श्याम नारायण यादव ने ग्रामीण स्तर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट करने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई की तथा सन् 2010 में उ प्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड इलाहाबाद द्वारा चयनित होकर आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज हाथरस में सहायक अध्यापक सामाजिक विज्ञान के पद पर कार्यभार ग्रहण किया और स्वाध्याय जारी रखा। सन 2010 से लगातार लोकसेवा आयोग की परीक्षा में प्री और मेंस देते रहे। अन्ततः मेहनत और लगन से इस बार PES (जीआईसी प्रधानाचार्य) पद पर चयन हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *