खेल-खिलाड़ी

मऊ की बेटी भूमि का डॉज बॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

@मुहम्मद अशरफ…

मऊ। पिता का मान रखने वाली बेटियां समाज के लिए ईश्वर का वरदान हैं। क्योंकि यही बेटियां एक सशक्त समाज के निर्माण का आधार बनती हैं। ऐसा ही सम्मान और गौरव की अनुभूति होती है जब कोई बेटी अपने पिता के साथ साथ अपने जनपद का भी नाम चहुओर रौशन करे। जनपद के अहिलाद गाँव के रहने वाले शैलेंद्र सिंह, वाराणसी में चीफ टिकट इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी बेटी भूमी सिंह, गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में कक्षा ग्यारह की छात्रा है। इस साल महाराष्ट्र के रत्नागिरी में दिनांक 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक आयोजित सातवें सब जूनियर नेशनल डॉज बॉल चैंपियनशिप 2022-23 में उत्तर प्रदेश की टीम की कप्तानी करते हुए भूमि ने अपने राज्य को प्रतिस्पर्धा में दूसरा स्थान दिलवाया। ज्ञात हो कि डॉज बॉल में दो टीमे आमने सामने खड़े हो कर एक दूसरे पर गेंद फेंकती हैं। गेंद से बचना और विरोधी दल के खिलाडियों को गेंद का निशाना बनाना ही इस खेल का मूल औचित्य है। ये एक अंतराष्ट्रीय खेल है जो धीरे धीरे भारत में भी काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस खेल को अधिकांशतः स्कूलों में ही खेला जाता है। पूरे भारत की टीमे इस चैंपियनशिप में भाग लेती हैं और उनमें से टॉप टू तक अपनी टीम को ले जाना, सच में हर्ष और गौरव की बात है। प्रणाम है ऐसी बेटियों को प्रणाम है भूमि को और आशा है कि आगे भूमि अपनी मातृभूमि का मान, सम्मान और गौरव यूँ ही बढ़ाती रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *