अपना जिला

इंदारा-दोहरीघाटआमान परिवर्तन के कार्यों का घोसी संघर्ष समिति घोसी ने किया निरीक्षण

मऊ। 20अक्तूबर को घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने अपने साथियों संग इंदारा जंक्शन से दोहरीघाट तक का भ्रमण किया कि रेलवे विभाग द्वारा कितना कार्य हो चुका है। निरीक्षण के दौरान पता चला कि कार्य तेजी से हो रहा है। बताते चलें कि इस कार्य को पूर्ण कराने में उप प्रशासनिक अधिकारी कृष्ण सिंह का बहुत ही योगदान है क्योंकि उन्होंने कहा था कि मैं इसी वर्ष ट्रेन चलवा दूंगा। 22 अप्रैल 2022 से जबसे हरियाणा के ठिकेदार सुमित कुमार आए तो तभी से कार्य प्रगति पर होने लगा, सुमित जी ने मिट्टी के लिए बताया कि नहीं मिल रही है तो घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने मिट्टी की व्यवस्था कर दी, घोसी संघर्ष समिति घोसी रेलवे के कार्यों को पूरा कराने में अपना योगदान देने में पीछे नहीं हटी। 24जुलाई को अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने रेल मंत्रालय दिल्ली जाकर कार्य में तेजी लाने के लिए एवं ट्रेन का संचालन शुरु होने के लिए ज्ञापन दिया गया और उसके बाद आमान परिवर्तन का कार्य युद्ध स्तर पर होने लगा। श्री कृष्ण सिंह ने बताया कि 7 अंडर पास बन कर चालू हो गया है और लगभग बीस किलोमीटर रेल ट्रैक भी बिछ चुका है। जब घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय अपने साथियों संग इंदारा से दोहरीघाट तक का दौरा किया तो देखा गया कि अंडर पास चालू हो गया है और ट्रैक भी बिछ चुका है और सभी स्टेशन का कार्य तेजी से हो रहा है और जहां जहां पर अंडर पास है बस उसी के उपर रेल ट्रैक बिछाना बाकी है, श्री कृष्ण सिंह ने कहा कि यह आमान परिवर्तन का कार्य घोसी संघर्ष समिति घोसी की देन है कि यहां पर आमान परिवर्तन का कार्य शुरू हुआ रेलवे के सभी अधिकारीयों ने घोसी संघर्ष समिति घोसी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दिया, उप प्रशासनिक अधिकारी श्री कृष्ण ने कहा कि नवंबर के अंत में मैं ट्रेन चलवा दूंगा, सबसे पहले इंजन का ट्रायल होगा और उसके बाद ट्रेन चलेगी, घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि अगर ट्रेनों का संचालन  समय से शुरु नहीं हुआ तो घोसी संघर्ष समिति घोसी धरना प्रदर्शन, आंदोलन के लिए बाध्य हो जायेगी। घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने श्री कृष्ण सिंह का एवं सुमित कुमार का आभार प्रकट किया, सभी रेलवे के अधिकारीयों ने अपना अपना योगदान दिया जिसके लिए घोसी संघर्ष समिति घोसी आभारी है, महामंत्री खुर्शिद खान ने कहा कि बिना किसी जनप्रतिनिधि के हम लोग यह लड़ाई जीते हैं जिसके लिए उन्होंने अपने अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय को बधाई दिया, घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय, महामंत्री खुर्शिद खान, नौशाद खान , सुदर्शन कुमार, संरक्षक अब्दुल मन्नान खान, प्रबंधक शेख हिसामुद्दीन, उपाध्यक्ष रणधीर सिंह, जियाउद्दीन खान, राजेश जायसवाल, रेयाजुल उर्फ मुन्ना भाई, फखरे आलम सहित सभी लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *