खेल-खिलाड़ी

फ़्यूचर क्रिकेट एकेडमी ने जीता फ़ाइनल

मऊ। डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर स्टेडीयम मऊ में न्यू स्पोर्ट्स लाइन के द्वारा तीन टीमों की बीच ट्रायऐंग्युलर सिरीज़ (35ओवर-35ओवर) का आयोजन कराया गया। जिसमें बापू क्रिकेट अकैडमी कोपगंज, न्यू स्पोर्ट्स लाइन मऊ और फ़्यूचर क्रिकेट अकैडमी हलधरपुर ने प्रतिभाग किया। आज इस ट्रायऐंग्युलर सिरीज़ का फ़ाइनल मुक़ाबला बापू क्रिकेट अकैडमी कोपगंज बनाम फ़्यूचर क्रिकेट अकैडमी हलधरपुर के बीच खेला गया।जिसका शुभारम्भ अपने जनपद मऊ के एस•पी• श्री अविनाश पाण्डेय जी और सी•दी•ओ• प्रशांत नागर ने टॉस कराके और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जिसमें बापू क्रिकेट अकैडमी कोपगंज ने टॉस जीतकर कोपगंज की टीम पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 35 ओवेरों में 154 रन बना पाई जिसमें आकाश सिंह 40 रन, अमित यादव 40 रन और अभिषेक यादव 30 रन बनाएँ और गेंदबाज़ी करते हुए राहुल सिंह 03 विकेट झटके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी हलधरपुर की टीम रोहित रंजन की कप्तानी पारी 97रन के बदौलत 06विकेट से जीत दर्ज की। इस सिरीज़ में Best Batsman रोहित रंजन, Best Bowler राहुल कुमार, Best Fielder करन मौर्या, Best wicketkeeper मो• तारिक और मैन ऑफ़ द सिरीज़ अमित यादव रहें।
इस मौक़े पर मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह जी, क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल, मऊ स्टेडीयम कोच मो॰ शाहिद जी, एहसान जमाल, अजय राज,फ़्यूचर क्रिकेट एकेडमी के संस्थापक सौरभ सिंह, चंद्रपाल,सोनू यादव,ज्ञान प्रकाश यादव, अखंड प्रताप सिंह, रिशु शर्मा और राहुल यादव मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *