अपना जिला

यह भुड़सुरी है साहब! यहां नाबदान का गंदा पानी सड़क पर बहता है

रतनपुरा मऊ। रतनपुरा भीमपुरा मार्ग से एक रास्ता रतनपुरा प्रखंड के ग्राम पंचायत भुड़सुरी तक जाता है। लोक निर्माण मार्ग से ग्राम सभा भुड़सुरी होते हुए वढ़या के तरफ जाती है। भुड़सुरी गांव में पूरे नाबदान का पानी सड़क के बीचो बीच में 15 वर्षों से जमा हुआ है। इस गंदे पानी का निकास ग्राम सभा प्रधान द्वारा अब तक नहीं कराया गया। जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के अधिकांश घरों का गंदा पानी इकट्ठा होकर सड़क पर जमा हो रहा है। जिससे तमाम प्रकार की संक्रामक बिमारी फैल रही हैं। पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य सुधाकर राव ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि सड़क के बीचों-बीच नाबदान के पानी की समस्या का तत्काल समाधान कराया जाए। ताकि ग्राम वासियों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *