बरेली मंडल के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने ली समीक्षा बैठक
अधिकारियों को सतर्कता बरतने और आवश्यक कार्रवाई करने के दिए निर्देश
लखनऊ। प्रदेश
के बरेली मंडल के प्रभारी मंत्री श्री ए.के.शर्मा जी ने बरेली मंडलायुक्त एवं मंडल के चारों ज़िलों के अधिकारियों के साथ वर्षा व जल भराव से उत्पन्न परिस्थतियों की समीक्षा की। इस दौरान माननीय मंत्री जी की तरफ से प्रशासन को अपने स्तर पर सतर्कता बरतने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बरेली की मंडलायुक्त श्रीमती संयुक्ता समद्दर मंडल के चारों जिलों की स्थिति से रूबरू कराया। उन्होंने बताया कि उनके बरेली मंडल में स्थिति सामान्य है।
मौजूदा हालातों को देखते हुए प्रभारी मंत्री श्री ए.के.शर्मा जी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में ऊर्जा विभाग के उच्च अधिकारी भी उपस्थित रहे। माननीय मंत्री जी ने अधिकारियों को सभी क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति जल्द से जल्द सामान्य किए जाने के निर्देश भी दिए।

