अपना जिला

बोर्ड परीक्षा की बैठक लेंगे डीएम

मऊ। बोर्ड परीक्षा 2018 के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु की अध्यक्षता में दिनांक 29.01.2018 दिन सोमवार को अपरान्ह 3.30 बजे नगर पालिका कम्यूनिटी हाल, (निकट पुलिस लाइन) में समस्त सुपर जोनल मजिस्ट्रेट/ जोनल मजिस्ट्रेट/ सेक्टर मजिस्ट्रेट/ स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं समस्त केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ एक आवश्यक बैठक आहूत की गयी है। उक्त बैठक में समस्त केन्द्र व्यवस्थापको की स्वयं की उपस्थिति अनिवार्य होगी, किसी प्रतिस्थानी को न भेजे। केन्द्र व्यवस्थापक बैठक में परीक्षा से सम्बन्धित पूर्ण तैयारी का विवरण लिखित में अपने साथ लावें। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 विजय प्रकाश सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति में दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *