बलिया में अधिकार सेना ने आहत किसानों से की मुलाकात
अधिकार सेना, बलिया के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिला अध्यक्ष अवधेश ठाकुर के नेतृत्व में किसान राम सुरेश राय से मुलाकात की.

गाजीपुर- बलिया -मांझी घाट ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना के अंतर्गत किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है. इससे बलिया सदर क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों के किसान प्रभावित हो रहे हैं. किसानों को मार्केट रेट से भी कम मुआवजा मिलने के कारण वे आहत हैं.
पांच साल पहले जो सर्किल रेट किसानों को मिला है, जिला प्रशासन ने आज भी वही सर्किल रेट तय किया है. राम सुमेर राय और किसानों के अनुसार सरकार किसानों को छलने का काम कर रही है.
प्रतिनिधिमंडल ने किसानों का न्याय की इस लड़ाई में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील सिंह, जिला मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश राय व कोषाध्यक्ष प्रशांत दुबे शामिल रहे.


