अपना जिला

मऊ में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छापेमारी, वसूला जुर्माना

मऊनाथ भंजन मऊ! सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगने के बाद नगर पालिका मऊ ने प्रतिबंधित प्लास्टिक को बेचने और उपयोग करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

Apnamau.in

नगर पालिका के जलकल अभियंता पंकज कुमार वर्मा के नेतृत्व में पालिका अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अभियान चलाकर मुंशीपुरा में दुकानों प्रतिष्ठानों से प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया और उनका चालान काटते हुए 20000 रुपये का जुर्माना वसूला। ज्ञात्वय हो कि नगर पालिका द्वारा शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है।
इसी क्रम में बुधवार को नगर पालिका की टीम ने आभियान चलाकर दुकानों पर उपयोग की जा रही या छिपाकर रखी प्रतिबंधित पॉलिथीन को जब्त किया। बुधवार को चली कार्रवाई में नगर पालिका के अधिकारियों ने पॉलिथीन रखने वाले दुकानदारों से प्रतिबंधित सामान जब्त कर उनके चालान काटते हुए 20000 (बीस हज़ार) रुपये का जुर्माना वसूला। इस मौके पर पंकज वर्मा ने कहा की प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।  इस मौके पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्य प्रकाश, नरेंद्र कुमार, राजस्व निरीक्षकः- अमृता राय, आदि उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *