खास-मेहमान

स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान कर थैलेसीमिया पीड़ितों की किया मदद

मऊ थैलेसीमिया वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव में शारदा नरायण अस्पताल के ब्लड बैंक में दो दर्जन से ज्यादा युवाओं ने रक्त दान देकर थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान के मुहिम में हिस्सा लिया और देश के प्रति अपनी राष्ट्रीय भावना पेश किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने रक्तदाताओं को हौंसला देते हुए कहा कि उनका यह कार्य किसी के जीवन बचाने में काम आएगा। इससे बड़ा कोई कार्य और धर्म नहीं होता। शारदा नारायण अस्पताल के चेयरमैन डा. संजय सिंह ने कहा कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के प्रति शारदा नारायण अस्पताल सदैव सहयोग करता रहेगा। सभासद व थैलेसीमिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसरों पर रक्तदान कर युवाओं ने स्वतंत्रता दिवस के रंग में खुद को रंग लिया है‌।
रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से खालिद मुस्तफा, अंकित खंडेलवाल, आशीष जायसवाल, अंकित तानवानी, संतोष तानवानी, राशिद जमाल, फिरोज अज्हमद, गोल्डी सिंधी, शंकरलाल, रवि क्षेतिजा, मनीष कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह, रवि खुशवानी, फैसल अफजल, गोविंद प्रसाद गुप्ता रसड़ा से, डॉक्टर त्रिपुरारी शर्मा, मनीष कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ सुजीत सिंह, पुनीत श्रीवास्तव, आनन्द कुमार आदि मौजूद रहे।

18वीं बार रक्तदान गोविन्द प्रसाद गुप्ता, रसड़ा, बलिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *