“हर घर तिरंगा” के तहत झंडा वितरण अभियान शुभारंभ

मऊ। आजादी के 75 वर्ष पूरे देश में बनाए जा रहे आजादी का अमृत वर्षा अमृत महोत्सव के तहत पूरे देश में हर घर तिरंगा लगाए जाने का अभियान शुरू हुआ है। इसी क्रम में जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा वार्षिक श्रावणी पूजन के दौरान तिरंगा झंडा वितरण अभियान का शुभारंभ किया गया जानकारी देते हुए लोगों को संबोधित करते हुए जिला
निवर्तमान जिलाध्यक्ष कैलाश चंद जायसवाल व नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष लालबहादुर जायसवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि राष्ट्र धर्म सर्वोपरि के तहत हर घर तिरंगा अभियान में जायसवाल समाज कर भाग ले रहा है इस दौरान सभी लोगों से तिरंगा झंडा लगाने के आह्वान के साथ ही अधिक से अधिक तिरंगा झंडा वितरण का भी आह्वान किया गया है जिसके तहत आज झंडा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है।

राष्ट्र व धर्म कल्याण निमित्त सामूहिक रुद्राभिषेक
-लालबहादुर जायसवाल बने जिलाध्यक्ष
मऊ। सनातन धर्मावलंबियों के प्रमुख सूत्र “विश्व का कल्याण हो” को मूलमंत्र मानते हुए समाज, राष्ट्र विश्व व धर्म कल्याण निमित्त जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष कैलाशचन्द जायसवाल द्वारा सर्वसम्मति के आधार पर लालबहादुर जायसवाल को समाज का नया जिलाध्यक्ष चुना गया।
जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक श्रावणी पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान लगातार पांच वर्षों तक जायसवाल समाज जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले कैलाशचंद जायसवाल का माल्यार्पण व अंगवस्त्रम देकर सम्मान किया गया। वहीं उनके द्वारा नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष लालबहादुर जायसवाल को भी पद की जिम्मेदारी देते हुए अंगवस्त्रम व माल्यार्पण देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम संचालन संगठन जिला महामंत्री श्रीराम जायसवाल ने किया।
प्रकाण्ड वैदिक विद्वान आचार्य धीरेंद्र जी महाराज के आचार्यत्व में सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। रविवार को नगर के शीतला माता मंदिर स्थित भगवान शिव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक के दौरान दूध, गन्ना रस, कुशाजल, गंगाजल व सामान्य जल सहित कुल 5 तरल पदार्थों से विधि विधान के साथ रुद्राभिषेक किया गया।
रुद्राभिषेक पूजन में जिलाध्यक्ष लालबहादुर जायसवाल, कैलाश चंद जायसवाल, मुन्ना जी जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, कन्हैयालाल जायसवाल, महेंद्र जायसवाल, सुभाष चंद्र जायसवाल, सन्तोष जायसवाल, अरुण जायसवाल, प्रवीण जायसवाल, दीपक जायसवाल, हिमांशु जायसवाल, आशीष, विपुल, कन्हैया लाल जायसवाल, सुनील जायसवाल, पीयूष जायसवाल, पंकज जायसवाल, दीपक जायसवाल, तारकेश्वर जायसवाल इत्यादि शामिल रहे।

