Uncategorized

मऊ में स्कूल बस को रोक 15-20 अज्ञात मनबढ़ो ने छात्र को पीटा

घोसी/मऊ। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर हड़हुआ (लाला की छावनी ) के समीप स्कूल से घर वापस छोड़ने जा रही एक स्कूल की बस को रोकवा कर उसमें सवार एक छात्र को कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिसके संबंध में घायल छात्र के मां ने घोसी कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर सौंपकर कर कानूनी कार्रवाई की मांग किया है।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के कुड़हनी निवासी अनिल राय का पुत्र पियूष राय घोसी नगर के उत्तरी छोड़ पर स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल बनगावां में कक्षा 12 का छात्र है ।वह गुरुवार को दोपहर दो बजे के आस पास स्कूल की छुट्टी होने पर स्कूल से बस द्वारा घर वापस जा रहा था कि रास्ते में मानिकपुर हड़हुआ (लाला की छावनी) के समीप ही बस पहुंचा था कि पहले से घात लगाये कुछ युवक बस को रोकवा कर उसमें सवार पियूष राय को मारने पीटने लगे। पियूष राय का आरोप है कि 15 से 20 युवक मुंह बांध कर बस से खींचकर गाली देते हुए हाकी, डंडा, पंच एवं धारदार हथियार से मारपीट कर घायल करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए चलें गये। इस संबंध में घायल पियूष राय की मां सुमन राय ने घोसी कोतवाली पुलिस को 15 से 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध लिखित तहरीर सौंपकर कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।इधर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर प्राप्त कर मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *