चर्चा में

बलिया की राजनीति में अमिताभ ठाकुर का प्रवेश,लड़ेंगे 2024 में लोकसभा का चुनाव

बलिया। पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बलिया से लोकसभा का चुनाव लड़ने का एक वीडियो जारी किया है और उन्होंने इस वीडियो में बलिया के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को जोड़ते हुए एक कोर कमेटी की भी घोषणा की है। अमिताभ ठाकुर के इस घोषणा से बलिया की राजनीति में 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 2022 से ही भारी बरसात में तपिश का एहसास करा दिया है। उनके घोषणा से भावी सांसद का सपना देखने वालों को जोर का झटका धीरे से लगा है‌। ऐसे में अमिताभ ठाकुर द्वारा बलिया 2024 लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत एक कोर टीम का गठन किया गया। इस टीम मे विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल हैं। कोर टीम में पत्रकारिता, शिक्षण कार्य, व्यवसाय, वकालत, छात्र संगठन, अन्य प्रबुद्ध समुदाय तथा राजनीतिक जगत के लोग हैं। इसके अलावा छात्र संगठनों के लोग भी सम्मिलित हैं।
इस कोर ग्रुप का उद्देश्य 2024 चुनाव तक अमिताभ ठाकुर के पूरे चुनावी कार्यों का पर्यवेक्षण, संचालन तथा नियंत्रण करना है।
इस हेतु बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप Amitabh Ballia 2024 पर अमिताभ ने कहा कि इस टीम में अलग अलग पार्टी के लोग हैं और यह टीम अंत तक पूरे लोक सभा क्षेत्र के लिए उनकी कोर टीम रहेगी।
उन्होंने कहा कि शीघ्र ही विधान सभा वार ऐसी टीम बनाई जायेगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस टीम में 75 लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *