मिसाल-ए-मऊ

भारतीय बीज विज्ञान संस्थान मऊ के निदेशक को तीन लाख रूपये व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

० केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने भारतीय बीज विज्ञान संस्थान मऊ के वैज्ञानिकों को चौधरी देवीलाल उत्कृष्ट अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना पुरस्कार से किया सम्मानित

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद -भारतीय बीज विज्ञान संस्थान, मऊ को अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करनें के परिणामस्वरूप 16 जुलाई 2022 को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 94वें स्थापना दिवस एवं पुरस्कार विरतण समारोह के अवसर पर भारत के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा संस्थान के निदेशक डा. संजय कुमार को चौधरी देवीलाल उत्कृष्ट अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया। पुरस्कार स्वरूप संस्थान को रूपये तीन लाख नेफ्ट के द्वारा एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला, राज्य मंत्री, कृषि और किसान कल्याण कैलाश चौधरी, सदस्य, नीति आयोग, भारत सरकार, प्रोफेसर रमेश चन्द, परिषद के महानिदेशक एवं सचिव, डेयर डा. त्रिलोचन महापात्रा तथा परिषद के अन्य सम्मानित अधिकारीगण उपस्थित थे। गुणवत्तायुक्त बीज सतत कृषि के लिये महत्वपूर्ण घटक है। भा.कृ.अनु.प. नें 1979-80 में अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (बीज) पर जनक बीज का उत्पादन करनें और बीज प्रौद्योगिकी अनुसंधान करनें के लिये शुरू किया गया था।
संस्थान हेतु यह पुरस्कार एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। पुरस्कार प्राप्ति के उपरान्त निदेशक डा. संजय कुमार नें संस्थान के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगणों तथा इस परियोजना में शामिल सभी 65 सहयोगी केन्द्रों को धन्यवाद दिया तथा कहा कि आप सबके सहयोग से ही यह संभव हो पाया है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम सबकी क्षमता इन सबसे कहीं और आगे की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *