भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में 37 लोगों का हुआ सम्मान

० संस्था लोगों में राष्ट्रीय भावना जागृत करने व जन कल्याण हेतु कार्य कर रही है : न्यायमूर्ति
प्रयागराज। भारत विकास परिषद त्रिवेणी शाखा प्रयाग प्रांत के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में आर्य कन्या इंटर कॉलेज सभागार मुट्ठीगंज प्रयागराज में धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति राजेश कुमार ने सभी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे प्रसन्नता हो रही है कि आज भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर मुझे शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ व यह भी जानकारी हुई कि यह संस्था लोगों में राष्ट्रीय भावना जागृत करने व जन कल्याण हेतु कार्य कर रही है और वर्तमान में पूरे देश में 1600 शाखाएं व 70000 सदस्य सेवा कार्य कर रहे हैं जो अपने आप में एक अनोखा कार्य है। और यह संस्था एक विशाल वटवृक्ष की तरह है इसलिए हम सब अपनी संस्कृति, संस्कार व परंपराओं के जड़ों से जुड़े क्योंकि भारतीय दर्शन से ही लोगों में सुख शांति व मानवता संभव हो सकती है जिसकी आज महती आवश्यकता है। मैं आप सभी के सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए आप सब के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करता हूं।

इस अवसर पर विशिष्ट रीजनल अध्यक्ष अतिथि मुकेश जैन व आर्य कन्या कालेज समूह के प्रबंधक पंकज जयसवाल ने भी कार्यक्रम को सराहा और भारत विकास परिषद की कार्यशैली पर प्रशन्नता व्यक्त करते हुए इसके उज्जवल भविष्य की कामना की और इससे जुड़े लोगों को बधाई व शुभकामनाएं दिया।श्रीमती निशा जयसवाल, सुनील धवन, श्याम सुंदर अग्रवाल आदि मंच पर उपस्थित रहे। अध्यक्षता डॉ अरविंद सरन दरबारी व संचालन डॉ मनोज मिश्रा ने किया। संयोजन श्याम सुंदर अग्रवाल पूर्व राष्ट्रीय सदस्य, डॉ अरविंद शर्मा दरबारी अध्यक्ष, कन्हैया अग्रवाल सचिव, सुनील जायसवाल कोषाध्यक्ष ,अरविंद भार्गव संयोजक आदि ने किया व मीडिया प्रबंधन का दायित्व श्याम सुंदर सिंह पटेल मीडिया प्रभारी,सदस्य त्रिवेणी शाखा ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर वंदे मातरम गीत व भारत माता की जय के साथ शुरू हुआ तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों का स्वागत डॉ ए एस दरबारी ने किया इस अवसर पर अपने स्वागत भाषण में श्याम सुंदर अग्रवाल ने संस्था का संक्षिप्त परिचय कराते हुए कहा स्वामी विवेकानंद के संकल्पों व आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण व विश्व शांति एवं मानवता के लिए भारत विकास परिषद की स्थापना डॉक्टर सूरज प्रकाश ने 1963 में किया जो संपर्क, सहयोग ,संस्कार, सेवा ,समर्पण के भाव व उद्देश्य से कार्य कर रही है के बारे में संक्षेप में बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय भावना जगे व लोगों का कल्याण हो जैसे राष्ट्रीय समूह गान, भारत को जानो प्रतियोगिता, विकलांग सहायता, बनवासी छात्रावास ,अस्पताल, भूकंप पीड़ितों की मदद जैसे गुजरात उत्तराखंड, नेपाल की भूकंप त्रासदी में सहयोग किया था, स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती वर्षगांठ पर प्रयागराज में उनकी 10 मूर्तियां लगाई गई। जिससें युवाओं को प्रेरणा मिलती है इसी प्रकार निशुल्क संस्कारशाला व सिलाई केंद्र गांव के बस्तियों में चलाए जा रहे जिससे लोग लाभान्वित हो रहे हैं। ऐसा जानकारी देते हुए सभी का स्वागत और अभिनंदन किया व इस अवसर की अपनी शुभकामनाएं देते हुए कार्य क्रम को आगे गति प्रदान किया तत्पश्चात त्रिवेणी शाखा के नए अध्यक्ष डॉ ए एस दरबारी सचिव कन्हैया अग्रवाल आदि पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर दायित्व ग्रहण प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती निशा जयसवाल ने कराया। इसी क्रम में 10 नए सदस्यों को सदस्यता ग्रहण कराया प्रांतीय सचिव सुनील धवन ने तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया साथ ही 22 शिक्षिकाओं को जो ग्रामीण क्षेत्रों में संस्कारशाला व सिलाई केंद्र चला रही है को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया इसी क्रम में त्रिवेणी शाखा के पूर्व अध्यक्षों व समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 लोगों को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया जिनके नाम नीचे दर्शाए गए हैं।

कार्यक्रम में सम्मानित हुए प्रमुख लोगों में श्याम सुंदर अग्रवाल, डॉ अरविंद शरण दरबारी, कन्हैया अग्रवाल, सुनील जायसवाल, श्रीमती निशा जयसवाल, सुनील धवन ,श्याम सुंदर सिंह पटेल, श्रीमती मनोज मिश्रा, रामाशंकर सिंह ,अरुण कुमार जायसवाल ,अमरनाथ सेठ ,डॉ अजय कुमार वर्मा, अनूप चंद्र जैन, प्रमोद कुमार बंसल, मुरारी लाल अग्रवाल ,राजीव रतन भार्गव, एके जौहरी, नरेंद्र कुमार साहू, डॉक्टर पीके सिंहा, डॉक्टर बी डी अग्रवाल, प्रोफेसर डॉक्टर एमपी सिंह, के कुमार ,अनिल भार्गव, विनोद गोयल, श्रीमती रेनू अग्रवाल, यस एन मेहरोत्रा ,बीके यादव, राहुल अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, मंजू मौर्य, बबली पटेल ,ज्योति श्रीवास्तव, निशा देवी ,प्रिया कुमारी, सविता कुमारी ,काजल पटेल, कंचन देवी आदि सैकड़ों लोग कार्यक्रम में शामिल रहे अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन आर एस सिंह ने किया तथा राष्ट्रगान भारत माता की जय एवं सामूहिक भोज के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम संपन्न हुआ।






